BREAKING
अजीत पवार ने विमान हादसे से पहले किसको की थी आखिरी फोन कॉल, क्या थे डिप्टी सीएम के आखिरी शब्द
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, राजनीति में बेदाग छवि… जानें कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह, जो बनेंगे मणिपुर के CM
अब सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में दिखेंगी CM ममता बनर्जी, SIR के खिलाफ खुद संभालेंगी मोर्चा
होली से पहले दिल्लीवालों को मिली बड़ी खुशखबरी! रेखा गुप्ता सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर का दिया तोहफा
प्रदूषण और धूप से खराब हो गई है स्किन, तो मोरिंगा तेल का करें इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगी राहत

Select City

शेखपुरा
लखीसराय
पटना
बेगूसराय
जमुई
नवादा
नालंदा
मुंगेर
गया
भागलपुर
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
छपरा
सीतामढ़ी
समस्तीपुर
वैशाली

Follow Us On

Scroll to Top

नेपाल की तरह भारत में भी जनता सड़क पर… अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वोट चोरी कहीं ना हो. अगर वोट की डकैती होती है तो आस पास के देशों की तरह जनता सड़क पर दिखाई देगी.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारत में नेपाल (Akhilesh Yadav On Nepal) जैसी स्थिति पैदा होने की बात कही. उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि पड़ोस में जो जनता करती दिख रही है, हो सकता है कि वह यहां भी हो.अखिलेश यादव ने नेपाल के हालात पर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर वोट चोरी होती रही तो जो हमारे पड़ोसी मुल्कों में हो रहा है, वैसा हमारे यहां भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- नेपाल में कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, 5 मार्च 2026 को आम चुनाव कराने पर सहमति

नेपाल जैसी स्थिति यहां भी आ सकती है

दरअसल अखिलेश यादव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे. उनसे सवाल किया गया कि भारत के पड़ोसी देशों, जैसे श्रीलंका, बांग्लादेश और अब नेपाल में जिस तरह आंदोलन हुआ, क्या ऐसी स्थिति भारत में भी आ सकती है? 

इस सवाल के जवाब में उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कुंदरकी चुनाव में ज़िलाधिकारी और कमिश्नर को निर्देश दिए गए थे. इसी तरह रामपुर में भी चुनाव छीन लिया गया था. मीरापुर और अयोध्या में एक मंत्री का आदमी पकड़ा गया था. चुनाव आयोग को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वोट चोरी कहीं ना हो. इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वोट की डकैती होती है तो आस पास के देशों की तरह जनता सड़क पर दिखाई देगी.

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top