BREAKING
अजीत पवार ने विमान हादसे से पहले किसको की थी आखिरी फोन कॉल, क्या थे डिप्टी सीएम के आखिरी शब्द
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, राजनीति में बेदाग छवि… जानें कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह, जो बनेंगे मणिपुर के CM
अब सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में दिखेंगी CM ममता बनर्जी, SIR के खिलाफ खुद संभालेंगी मोर्चा
होली से पहले दिल्लीवालों को मिली बड़ी खुशखबरी! रेखा गुप्ता सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर का दिया तोहफा
प्रदूषण और धूप से खराब हो गई है स्किन, तो मोरिंगा तेल का करें इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगी राहत

Select City

शेखपुरा
लखीसराय
पटना
बेगूसराय
जमुई
नवादा
नालंदा
मुंगेर
गया
भागलपुर
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
छपरा
सीतामढ़ी
समस्तीपुर
वैशाली

Follow Us On

Scroll to Top

पद्भभूषण काकोडकर ने कहा-दूसरे को कॉपी करके हम विकसित भारत नहीं बना सकते

अभ्यास मंडल की 64 वीं व्याख्यानमाला में भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्म भूषण डॉ. अनिल काकोडकर ने...

अभ्यास मंडल की 64 वीं व्याख्यानमाला में भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्म भूषण डॉ. अनिल काकोडकर ने कहा है कि दूसरे की नकल करके हम भारत को विकसित भारत नहीं बना सकते। देश को विकसित भारत के रूप में तब्दील करने के लिए हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा और परिवेश में सुधार करना होगा।

जाल सभागृह में आयोजित व्याख्यानमाला में मंगलवार को डॉ. अनिल काकोडकर ”मेरे सपनों का विकसित भारत” विषय पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का प्राचीन इतिहास रहा है और समृद्ध संस्कृति रही है। कई संस्कृतियां आईं और गईं, लेकिन हमारी संस्कृति कायम रही है।

हम जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं वैसे-वैसे हमारा सपना भी बदलता रहता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि भारत एक समाज,एक देश के रूप में विकसित हो। भारत सशक्त है इसका उदाहरण हम इस समय पर महसूस कर रहे हैं। हमने बहुत प्रगति की है। हमारा लक्ष्य यह है कि हमारी गणना दुनिया के अग्रिम देश के रूप में हो। इस स्थान पर पहुंचने के लिए हमारा सफर अभी बाकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों का जीवन स्तर दुनिया के विकसित देश के लोगों के जीवन स्तर के समान होना चाहिए। आज दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग हमारे देश में रहते हैं, लेकिन हमारा देश गरीब देश है। हमारे देश में आम आदमी का जीवन स्तर अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति के जीवन स्तर के समान नहीं है।

हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र और कृषि के क्षेत्र में भी हमारा उत्पादन का स्तर अच्छा है। इन सब अच्छाइयों के बीच में हमारे समाज में विषमता भी बढ़ रही है। ऐसे में आर्थिक विकास की संकल्पना पर फिर से विचार करना जरूरी हो गया है।

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top