BREAKING
होली से पहले दिल्लीवालों को मिली बड़ी खुशखबरी! रेखा गुप्ता सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर का दिया तोहफा
प्रदूषण और धूप से खराब हो गई है स्किन, तो मोरिंगा तेल का करें इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगी राहत
बिना ज्यादा दिखावे वाले रिश्ते क्यों ज्यादा टिकाऊ होते हैं? जानिए 5 बड़े कारण
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, राजनीति में बेदाग छवि… जानें कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह, जो बनेंगे मणिपुर के CM
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर देश को गुमराह…. पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर बोला हमला

Select City

शेखपुरा
लखीसराय
पटना
बेगूसराय
जमुई
नवादा
नालंदा
मुंगेर
गया
भागलपुर
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
छपरा
सीतामढ़ी
समस्तीपुर
वैशाली

Follow Us On

Scroll to Top
Advertisement

विवादित बयान पर फंसे मंत्री विजय शाह, संगठन ने लगाई फटकार, बोले– जरूरत पड़ी तो दस बार माफी मांगूंगा

महू में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान...

महू में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा संगठन ने सख्त नाराजगी जताई है। पार्टी आलाकमान ने तत्काल उन्हें भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय तलब किया। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बाद में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर शाह ने सफाई दी और खेद जताया। 

मीडिया से बातचीत में विजय शाह ने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे कई बार माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है।

मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी मेरे लिए सगी बहन से बढ़कर हैं, जिन्होंने उनका बदला लिया। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का ना तो कोई इरादा था और ना ही कोई इच्छा।

अगर मेरी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मंच से दिए गए अपने बयान पर उन्होंने भावनात्मक प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी धर्म या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमाप्रार्थी हैं।

पार्टी की ओर से दी गई फटकार और विपक्ष के हमलों के बीच मंत्री शाह के इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी मेरे लिए सगी बहन से बढ़कर हैं, जिन्होंने उनका बदला लिया। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का ना तो कोई इरादा था और ना ही कोई इच्छा। अगर मेरी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। 

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top