BREAKING
होली से पहले दिल्लीवालों को मिली बड़ी खुशखबरी! रेखा गुप्ता सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर का दिया तोहफा
प्रदूषण और धूप से खराब हो गई है स्किन, तो मोरिंगा तेल का करें इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगी राहत
बिना ज्यादा दिखावे वाले रिश्ते क्यों ज्यादा टिकाऊ होते हैं? जानिए 5 बड़े कारण
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, राजनीति में बेदाग छवि… जानें कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह, जो बनेंगे मणिपुर के CM
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर देश को गुमराह…. पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर बोला हमला
BREAKING
होली से पहले दिल्लीवालों को मिली बड़ी खुशखबरी! रेखा गुप्ता सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर का दिया तोहफा
प्रदूषण और धूप से खराब हो गई है स्किन, तो मोरिंगा तेल का करें इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगी राहत
बिना ज्यादा दिखावे वाले रिश्ते क्यों ज्यादा टिकाऊ होते हैं? जानिए 5 बड़े कारण
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, राजनीति में बेदाग छवि… जानें कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह, जो बनेंगे मणिपुर के CM
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर देश को गुमराह…. पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर बोला हमला

Select City

शेखपुरा
लखीसराय
पटना
बेगूसराय
जमुई
नवादा
नालंदा
मुंगेर
गया
भागलपुर
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
छपरा
सीतामढ़ी
समस्तीपुर
वैशाली

Follow Us On

Scroll to Top
Advertisement

AAP की छात्र इकाई ASAP ने DUSU चुनाव न लड़ने का लिया फैसला, छात्र संगठन निर्माण पर फोकस

ASAP ने इस साल दो कॉलेजों में निर्विरोध जीत दर्ज कराकर यह साबित कर दिया है कि छात्र उन पर भरोसा करते हैं. ये जीत सिर्फ चुनावी नतीजे नहीं, बल्कि छात्रों की उम्मीदों और समर्थन का सबूत है. छात्रों की असली समस्याओं को मंच पर उठाने में ASAP हमेशा आगे रही है.

आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP ने इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है. यह निर्णय एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. ASAP का मानना है कि छात्र राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना या जीतना नहीं, बल्कि छात्रों की वास्तविक समस्याओं को सही मंच पर उठाकर उनका समाधान करना है.

ASAP ने साफ कर दिया है कि इस साल का फोकस संगठन निर्माण और कॉलेज स्तर पर मजबूती हासिल करना है. DUSU चुनाव में भले ही इस बार उम्मीदवार नहीं उतारेंगे, लेकिन अगले साल पूरे दमखम और ताकत के साथ छात्र संघ चुनाव में उतरने का रणनीतिक निर्णय लिया गया है. यह कदम साफ करता है कि ASAP लंबी राजनीति की सोच रखता है और छात्र हितों के लिए ठोस तैयारी कर रहा है.

ASAP ने इस साल दो कॉलेजों में निर्विरोध जीत दर्ज कराकर यह साबित कर दिया है कि छात्र उन पर भरोसा करते हैं. ये जीत सिर्फ चुनावी नतीजे नहीं, बल्कि छात्रों की उम्मीदों और समर्थन का सबूत है. छात्रों की असली समस्याओं को मंच पर उठाने में ASAP हमेशा आगे रही है. चाहे मेट्रो में छात्रों को मुफ्त यात्रा की मांग हो, हॉस्टल और लाइब्रेरी की कमी हो, या फीस का बोझ- ASAP लगातार इन मुद्दों को आवाज देती रही है. यही वजह है कि छात्रों के बीच ASAP की पहचान एक ईमानदार, संघर्षशील और छात्र हितैषी संगठन के रूप में बनी है.

इस बार का फैसला साफ करता है कि ASAP केवल चुनाव लड़ने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि छात्रों के मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ती है. कॉलेज स्तर पर संगठन को मजबूत कर ASAP आने वाले समय में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों की सबसे बड़ी आवाज बनने की तैयारी कर रही है.

ASAP की मजबूती का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज (IGIPE) के छात्रसंघ चुनाव में ASAP की प्रत्याशी पलक गुप्ता और अनुरीति यादव निर्विरोध निर्वाचित हुईं. यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का गहरा विश्वास और समर्थन है, जो ASAP के लिए सबसे बड़ी ताकत है.

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top